छपरा में अपराध की साजिश रच रहे अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस तो गाड़ी में मारा टक्कर, एक हाथियार के साथ गिरफ्तार, चार फरार
गिरफ्तार अपराधी नट गिरोह का है सदस्य
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए अपर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहब्बत परसा पुल के पास कुछ अपराधी की घटना को अंजाम देने के लिए इक्कठा हुए है। उसके बाद अपने वरीय अधिकारी को सूचना दिया। और एक टीम बनाकर छापेमारी करने जाने पर अपराधी स्कॉर्पियो में सवार होकर बैक में भागने लगे जिसके बाद पुलिस गाड़ी से पीछा करने पर गाड़ी में अपराधियों ने टक्कर मार दी।
जिससे गाड़ी छतिग्रस्त हो गई। उसके बाद गाड़ी में बैठे पांच अपराधी भागने लगे जिसमे से एक को धर दबोचा गया। चार अपराधी भागने में सफल रहे। पकड़े गए अपराधी को चेक किया गया तो उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा, 315 बोर का जिंदा कारतूस, एक रियल मि कंपनी का मोबाईल तथा एक हसूली व स्कार्पियो बरामद किया गया। पकड़े गए अपराधि से पूछा ताछ करने पर बताया कि हम लोग नट गिरोह के सदस्य है और यहां हम लोग अपराध की घटना की योजना बना रहे थे की पुलिस आ गई।
गिरफ्तार अपराधी सिवान जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी धूप खलीफा का पूत्र नवीन खलीफा है।
उसने बताया कि गाड़ी मोटी रकम पर लूट डकैती चोरी के लिए लिया जाता था। उसने कहा कि हम लोग उसी में से एक के बुलाने पर आए थे। उसने बताया था कि मैनपुरा में लूट की घटना को अंजाम देना है लेकिन पुलिस ने किए कराय पर पानी फेर दिया। पुलिस टीम में सo हरिनंद गोस्वामी, सo मनोज कुमार झा, पुलिस बल सामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



