Rail OverBridge: छपरा शहर में जल्द बनेगा 2 नया रेल ओवरब्रीज, रेलवे ने दी मंजूरी
जगदम कॉलेज और ब्रह्मपुर ढाला पर बनेगा रेल ओवरब्रिज

छपरा। शहरवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है! लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे छपरा शहर के नागरिकों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। रेलवे ने जगदम कॉलेज रेलवे ढाला (फाटक संख्या 47) और ब्रह्मपुर रेलवे ढाला (फाटक संख्या 53) पर बहुप्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की मंजूरी दे दी है। वाराणसी मंडल के डीआरएम विनीत श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगले दो से तीन महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
जल्द शुरू होगी टेंडर की प्रक्रिया
रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और निर्माण का कार्य वर्ष 2025 के अंत तक धरातल पर उतर सकता है। इससे न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि छपरा नगर की यातायात व्यवस्था भी पहले से बेहतर और स्मार्ट हो सकेगी।
Railway Line Project: गोरखपुर से छपरा तक 425KM लंबा तीसरी रेल लाइन का होगा निर्माण |
चार में से दो आरओबी को मिली हरी झंडी
सूत्रों के अनुसार, छपरा में चार रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज के लिए डीपीआर तैयार किया गया था। इनमें जगदम कॉलेज, ब्रह्मपुर, गड़खा और तीसरे एक अन्य रेलवे फाटक शामिल हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ दो आरओबी – जगदम कॉलेज और ब्रह्मपुर को ही रेलवे से स्वीकृति मिल पाई है, जबकि शेष दो को लेकर प्रक्रिया अभी प्रतीक्षित है।
तीन महीने पहले ही सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने जानकारी दी थी कि राज्य सरकार की ओर से चारों फाटकों पर एनओसी जारी कर दी गई है, लेकिन अंतिम मंजूरी रेलवे को देनी होती है।
जाम से मिलेगा स्थायी समाधान
जगदम कॉलेज ढाला और ब्रह्मपुर रेलवे फाटक पर आए दिन जाम की विकराल स्थिति उत्पन्न होती रही है। कभी-कभी फाटक बंद होने के कारण एक-एक किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग जाती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, एम्बुलेंस और ऑफिस जाने वालों को होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जगदम कॉलेज रेलवे ढाला पर हर आधे घंटे पर जाम लगना एक नियमित समस्या बन गई है। ट्रेन तभी जंक्शन से रवाना होती है जब फाटक बंद होता है, जिससे सड़क यातायात थम जाता है।
Tatkal Ticket: ऐसे करें तत्काल टिकट बुक, आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट, जाने तरीका
आरओबी बने तो छपरा को मिलेगा नया ट्रैफिक मॉडल
रेलवे द्वारा इन दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज की मंजूरी से शहर को एक बड़ी राहत मिल सकती है। निर्माण कार्य पूरा होते ही शहर के प्रमुख ट्रैफिक बॉटलनेक खत्म हो जाएंगे। इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी बल्कि छपरा शहर की छवि भी एक आधुनिक नगर की तरह उभरेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







