असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित डॉ श्याम शरण को किया गया सम्मानित
छपरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित डॉ श्याम शरण को कमला राय महाविद्यालय गोपालगंज में योगदान करने पर यूनिक सोसाइटी ऑफ एजुकेशन (यूज ), छपरा द्वारा लक्ष्मी नारायण अध्ययन केंद्र, रामजयपाल महाविद्यालय के सभागार में सम्मानित किया गया. विदित हो कि डॉ श्याम शरण मूल रूप से मरहौरा प्रखंड के अगहारा गांव के रहने वाले है. इनके पिता जी स्व प्रो बाबू लाल राय भी रामजयपाल महाविद्यालय, छपरा में इतिहास विभाग के प्राध्यापक थे .
डॉ शरण डाक विभाग में 25 वर्षों की सेवा में रहते हुए तीन विषयों हिन्दी, इतिहास एवं जनसंचार तथा पत्रकारिता से एम ए किये है. हिन्दी विषय से एम फिल एवं पी एच डी भी किये है.हिन्दी एवं जनसंचार एवं पत्रकारिता से युजीसी नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण है. जनसंचार माध्यम और हिन्दी पुस्तक के साथ चार पुस्तकों के लेखक भी है.विदित हो कि डॉ. शरण इस यूनिक सोसाइटी ऑफ एजुकेशन के संस्थापक सचिव है.
इस अवसर पर विभिन्न वक्तागण ने अपने – अपने विचार व्यक्त किये. इस सभा का संचालन संस्था के संस्थापक सदस्य नील मणि सिंह ने किया. इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अखिलेश कुमार आर्य,नील मणि सिंह, संजय कुमार वर्मा, मुन्ना कुमार शर्मा, पूजा कुमारी,आँजनेय शरण,दीपक कुमार एवं संस्था के बहुत सदस्य उपस्थित थें.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



