बिहार संपर्क क्रान्ती एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह: ट्रेन के रुकते की समान लेकर खेतो में भागने लगे यात्री
छपरा। छपरा- सिवान रेलखंड पर रविवार को दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त यात्रियों में हड़कंप मच गया। जब कुछ लोगों ने एक बोगी के नीचे आग लग जाने की अफवाह फैला दी। अफवाह फैलने के साथ ट्रेन रुक गई और यात्री कोच से बाहर निकल रेलवे लाइन के किनारे अपना-अपना सामान लेकर भागने लगे। अफवाह वाली घटना सिवान छपरा रेलखंड पर दाउदपुर स्टेशन के समीप बनवा डाला पर घटित हुआ है। यात्रियों की स्थिति देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि अप बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन लाइन क्लियर मिलने के बाद छपरा जंक्शन से प्रस्थान कर दोपहर में कोपा-समहौता व दाउदपुर स्टेशन के मध्य बनवार ढ़ाला को पार कर रही थी। तभी कुछ लोगों ने एक स्लीपर बोगी के नीचे से निकली चिंगारी को देखकर लाग लगने की बात कहकर शोर मचाना शुरू दिया। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में भय उत्पन्न के कारण भगदड़ मच गई और वे शोर मचाने लगे। जिसके बाद अनहोनी की आशंका को देखकर ट्रेन चालक ने सोनिया ढ़ाला के समीप ब्रेक लगा दी। ट्रेन के रुकते हीं यात्री उतरकर कुछ दूर भाग खड़े हुए। उसके बाद ट्रेन चालक, गार्ड व रेल पुलिस के जवानों ने उतरकर जांच-पड़ताल की तो सबकुछ सही सलामत पाया गया।
उसके बाद यात्री पुनः ट्रेन पर सवार हुए। करीब 20 मिनट तक रुकने के बाद बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आगे सिवान होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस बीच डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दाउदपुर स्टेशन पर 5 मिनट खड़ी रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



