BSNL Network: अब गांव-गांव पहुंचेगा फुल नेटवर्क, BSNL ने 84 हजार टावरों से किया कमाल
5G लॉन्च से पहले 84 हजार टावर चालू

टेक डेस्क। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूज़र्स को नेटवर्क की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में तेज़ी से काम कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL देशभर में स्वदेशी तकनीक से बने 1 लाख 4G मोबाइल टावर लगा रही है, ताकि 9 करोड़ से अधिक ग्राहकों को बेहतर और स्थिर नेटवर्क सेवा मिल सके। इस महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 84 हजार से ज्यादा 4G टावर स्थापित किए जा चुके हैं।
84% कार्य पूरा, जल्द लॉन्च होगी 5G सेवा
दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से जानकारी साझा करते हुए बताया कि 1 लाख 4G मोबाइल टावर लगाने के लक्ष्य का 83.99% कार्य पूरा हो चुका है। इसका मतलब है कि अब तक लगभग 84 हजार टावर इंस्टॉल किए जा चुके हैं।
ये सभी टावर भारतीय स्वदेशी तकनीक से बनाए जा रहे हैं, जो भविष्य में सीधे 5G नेटवर्क में अपग्रेड किए जा सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, BSNL जून 2025 में अपनी 5G सेवाएं लॉन्च कर सकती है।
ये भी पढ़ें: BSNL Recharge Plan: महंगे रिचार्ज प्लान्स के बीच BSNL का बड़ा तोहफा, 180 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग
सरकार से मिल रही है आर्थिक सहायता
BSNL को अपनी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। इस सहायता के बल पर कंपनी न केवल नए टावर स्थापित कर रही है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में भी मजबूत नेटवर्क पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
क्या होगा फायदा?
- कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत
- ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगा बेहतर मोबाइल नेटवर्क
- 4G के बाद तेज़ी से होगी 5G की शुरुआत
- ग्राहकों को मिलेगी तेज़ डेटा स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी
ये भी पढ़ें: BSNL ने Vi को दिया जोर का झटका, 29.31 लाख नए ग्राहकों ने BSNL को अपनाया
नए दौर की तैयारी में BSNL
BSNL लंबे समय से निजी कंपनियों की तुलना में पिछड़ रहा था, लेकिन अब यह स्वदेशी तकनीक के सहारे डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए तेज़ और भरोसेमंद सेवा देने के लिए तैयार है। कंपनी का यह कदम भारत की डिजिटल संप्रभुता की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण
क्राइमMay 23, 2026Crime News: सारण पुलिस ने वांटेड कुख्यात अपराधी सौरभ सिंह को किया गिरफ्तार
क्राइमMay 22, 2026सारण में 17 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को उम्रकैद
क़ृषिMay 22, 2026अब गांव-गांव पहुंचेगा ‘गन्ना रथ’, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी



