
छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ एवं कोपा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
New Railway Line Project: छपरा–गोरखपुर रेलखंड पर तीसरी-चौथी रेललाइन निर्माण को मिली मंजूरी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम और कोपा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कोपा थाना कांड संख्या 203/21, दिनांक 05.12.2021, धारा 461/379 भा०द०वि० में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त घुघल नट उर्फ घोघल नट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Crime News: सारण में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान घुघल नट उर्फ घोघल नट, पिता—चतुर्गुण नट, निवासी—दाउदपुर चट्टी, थाना—दाउदपुर, जिला—सारण के रूप में की गई है।
लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और संगीन रहा है। उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
- इसुआपुर थाना कांड संख्या 171/18, धारा 392 भा०द०वि०।
- तरैया थाना कांड संख्या 341/17, धारा 395/397 भा०द०वि०।
- मांझी थाना कांड संख्या 51/19, धारा 395 भा०द०वि०।
- दाउदपुर थाना कांड संख्या 142/16, धारा 400/401/307/353/413/414 भा०द०वि०।
- दाउदपुर थाना कांड संख्या 112/18, धारा 399/402/25 (1-b)/26/35 आर्म्स एक्ट।
GangRape: सारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
संयुक्त टीम की रही अहम भूमिका
इस सफल अभियान में कोपा थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी तथा एसटीएफ टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सारण पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



