छपरा में इश्क में पागल महिला सिपाही ने हाथ का नस काटकर की आत्महत्या का प्रयास

छपरा। कहते हैँ प्यार अंधा होता है, कब कहां और किससे हो जाये ये कोई नहीं जानता है और प्यार में पड़े आशिक कुछ भी कर गुजरने की चाह रखते हैं। छपरा में एक ऐसा हीं मामला सामने आया है। जहां एक सिपाही के प्यार में पागल महिला सिपाही ने अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या की प्रयास की है। मामला सारण जिले के मढौरा थाना का है। जहां पदस्थापित महिला सिपाही कुसुम लता कुमारी के द्वारा अपने बांये हाथ के कलाई का नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की गयी।
इस घटना के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला सिपाही एक सिपाही से प्यार करती है। अब उसके प्रेमी के द्वारा शादी से इनकार किया जा रहा है। शादी से इनकार करने के बाद महिला सिपाही ने गुस्से में अपने हाथ के कलाई का नस काट लिया। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। अब महिला सिपाही खतरे से बाहर बतायी जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



