BSNL Recharge Plan: महंगे रिचार्ज प्लान्स के बीच BSNL का बड़ा तोहफा, 180 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग
एक हजार से भी कम में 6 महीने की टेंशन खत्म

टेक डेस्क। टेलीकॉम सेक्टर (Telecome Sector) में प्राइवेट कंपनियों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही रिचार्ज प्लान्स की कीमतों से परेशान ग्राहकों को BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने बड़ी राहत दी है। जहां जियो, एयरटेल और वीआई जैसी निजी कंपनियों ने मंथली प्लान्स को महंगा कर दिया है, वहीं बीएसएनएल अब भी सस्ते और लंबी वैधता वाले प्लान्स उपलब्ध करा रहा है।
एक हजार से भी कम में 6 महीने की टेंशन खत्म
BSNL ने हाल ही में एक ऐसा प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत केवल ₹897 है। इस रिचार्ज में ग्राहकों को 180 दिनों की वैधता के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी सिर्फ एक बार रिचार्ज कर आप छह महीने तक कॉलिंग की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 12k की कीमत में All राउंडर फ़ोन बनकर मार्केट में सुपर कैमरा क्वालिटी के साथ Launch हुआ Poco M7 Pro फ़ोन
डेटा और SMS में भी जबरदस्त बेनिफिट
इस प्लान में 90GB डेटा दिया जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कोई डेली लिमिट लागू नहीं है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार डेटा को एक दिन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे पूरे 180 दिनों में धीरे-धीरे भी उपयोग में ला सकते हैं। इसके साथ ही, डेली 100 फ्री SMS भी इस प्लान का हिस्सा हैं।
निजी कंपनियों पर बनेगा दबाव
जब से निजी कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं, तब से यूजर्स के लिए दो नंबर या बैकअप नंबर को रिचार्ज कराना भी एक बोझ बन गया है। ऐसे में BSNL का यह प्लान कम खर्च में लंबी वैधता और सुविधाओं का बेहतरीन संयोजन साबित हो सकता है।
BSNL के पोर्टफोलियो में इसके अलावा भी कई वैधता विकल्प मौजूद हैं, जिनमें 70 दिन, 90 दिन, 150 दिन, 160 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक के प्लान्स शामिल हैं।
महंगाई के इस दौर में जहां हर महीने रिचार्ज कराना जेब पर भारी पड़ रहा है, BSNL का ₹897 वाला प्लान ग्राहकों के लिए एक आर्थिक और व्यावहारिक समाधान बनकर उभरा है। यह प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए भी आदर्श है जो कम खर्च में बेसिक मोबाइल सेवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग
- September 9, 2026छपरासारण के रिविलगंज में शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी



