छपरा

सारण SSP ने डोरीगंज थाने का किया निरीक्षण, बोले- जनसमस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

छपरा। सारण के सीनियर पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के द्वारा डोरीगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अंचल पुलिस निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल तथा डोरीगंज थानाध्यक्ष सहित थाना के समस्त पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं चौकीदार उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने जनकेन्द्रित पुलिसिंग  को प्रभावी रूप से लागू करने, अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने, एवं जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना में संधारित समस्त अभिलेखों एवं पंजीयों की गहन समीक्षा की गई तथा पाई गई त्रुटियों के शीघ्र सुधार का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त लंबित कांडों की समुचित समीक्षा कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, थाना परिसर एवं कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने तथा महिला हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला परिवादियों से सौम्य व्यवहार करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा एवं आसूचना संकलन में उत्कृष्ट योगदान हेतु चौकीदार 12/4 रामयाद मांझी एवं 10/12 मदन पंडित को प्रत्येक को ₹1000 की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।

एसपी सारण ने स्पीडी ट्रायल के लिए उपयुक्त कांडों के चयन, दागियों की नियमित जाँच तथा पाँच वर्ष से अधिक पुराने गंभीर कांडों का स्वयं थानाध्यक्ष द्वारा पर्यवेक्षण कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक थाना कर्मी की कार्यप्रणाली पर सतत निगरानी रखी जाएगी। आम जनता के साथ शालीन व्यवहार एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button