Holi Special Train: होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, गोंदिया-छपरा के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
22 कोच के साथ चलेगी ये ट्रेन

Holi Special Train: होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी गोंदिया से 01 मार्च 2026 को तथा छपरा से 03 मार्च 2026 को चलाई जाएगी। रेलवे ने विस्तृत समय-सारणी जारी करते हुए यात्रियों से समय का ध्यान रखने की अपील की है।
छपरा में कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता की हत्या करने वाली बेटी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा
08863 गोंदिया–छपरा होली विशेष
यह ट्रेन 01 मार्च 2026 को गोंदिया से शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन डोंगरगढ़ (18:02), राजनांदगांव (18:28), दुर्ग (19:25), रायपुर (20:10), भाटापारा (20:57), उस्लापुर (22:25), पेन्ड्रा रोड (23:43) होते हुए अगले दिन अनूपपुर (00:22), शहडोल (00:57), उमरिया (02:10), कटनी (04:45), सतना (06:10), मानिकपुर (09:02), प्रयागराज छिवकी (10:55), चुनार (12:02), वाराणसी जंक्शन (17:15), जौनपुर (19:00), केराकत (19:42), औंड़िहार (20:10), गाजीपुर सिटी (21:00), बलिया (22:10), रेवती (22:52), बकुल्हा (23:34) से होते हुए तीसरे दिन छपरा 00:45 बजे पहुंचेगी।
08864 छपरा–गोंदिया होली विशेष
वापसी यात्रा में यह ट्रेन 03 मार्च 2026 को छपरा से सुबह 04:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह बकुल्हा (05:20), रेवती (05:54), बलिया (06:40), गाजीपुर सिटी (07:50), औंड़िहार (08:45), केराकत (09:40), जौनपुर (10:35), वाराणसी जंक्शन (13:00), चुनार (16:02), प्रयागराज छिवकी (18:35), मानिकपुर (20:32), सतना (21:20), कटनी (23:00) होते हुए दूसरे दिन उमरिया (00:45), शहडोल (01:54), अनूपपुर (02:38), पेन्ड्रा रोड (03:20), उस्लापुर (05:25), भाटापारा (06:10), रायपुर (07:20), दुर्ग (08:15), राजनांदगांव (08:40), डोंगरगढ़ (09:06) से होकर गोंदिया 11:00 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस होली विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे
- एसएलआरडी – 01
- सामान्य द्वितीय श्रेणी – 10
- शयनयान श्रेणी – 08
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 01
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 02
यात्रियों को मिलेगी राहत
होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ कम होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने तथा यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



