होली विशेष ट्रेन सेवा: कासगंज से छपरा जंक्शन तक चलेगी साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन
छपरा। रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कासगंज-छपरा-कासगंज साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन करने का फैसला लिया है। यह विशेष ट्रेन सेवा 10 से 24 मार्च, 2025 तक कासगंज से प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी, जबकि छपरा से 11 से 25 मार्च, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को वापसी यात्रा के लिए संचालित होगी।
05092 कासगंज-छपरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी:
यह ट्रेन 10 से 24 मार्च, 2025 तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को कासगंज से 19:50 बजे प्रस्थान करेगी और प्रमुख स्टेशनों जैसे सोरों शूकर क्षेत्र, उझानी, बदायूँ, बरेली जं., बरेली सिटी, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, गोपालगंज, रानी सराय, मसरख आदि से होते हुए छपरा 14:20 बजे पहुंचेगी।
05091 छपरा-कासगंज साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी (वापसी यात्रा):
वापसी यात्रा में यह ट्रेन 11 से 25 मार्च, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को छपरा से 16:50 बजे प्रस्थान करेगी और मसरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली आदि प्रमुख स्टेशनों से होते हुए कासगंज 10:55 बजे पहुंचेगी।
कोचों की संख्या और प्रकार:
इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 04 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच शामिल हैं।
रेलवे द्वारा यह विशेष गाड़ी यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही है ताकि होली पर्व के दौरान यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके और वे अपनी यात्रा आराम से कर सकें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



