रेलवे ने कर दिया इंतजाम: छपरा से मशरक-थावे के रास्ते आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 05113/05114 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 05 से 26 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 06 से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा।
05113 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 05 से 26 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बुधवार छपरा से 15.45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 15.57 बजे, मशरख से 16.47 बजे, दिधवा दुबौली से 17.19 बजे, थावे से 18.50 बजे, तमकुही रोड से 19.22 बजे, पडरौना से 19.55 बजे, कप्तानगंज से 21.20 बजे, गोरखपुर से 22.40 बजे, खलीलाबाद से 23.16 बजे, बस्ती से 23.44 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.03 बजे, सीतापुर जं. से 04.55 बजे, शाहजहाँपुर से 07.02 बजे, बरेली से 08.00 बजे तथा मुरादाबाद से 10.00 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.25 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05114 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 16.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 19.00 बजे, बरेली से 21.10 बजे, शाहजहाँपुर से 22.42 बजे, दूसरे दिन सीतापुर जं. से 01.10 बजे, बुढ़वल से 03.17 बजे, गोंडा से 04.20 बजे, बस्ती से 05.50 बजे, खलीलाबाद से 06.27 बजे, गोरखपुर से 07.20 बजे, कप्तानगंज से 08.17 बजे, पडरौना से 08.57 बजे, तमकुही रोड से 09.32 बजे, थावे से 10.45 बजे, दिधवा दुबौली से 11.42 बजे, मशरख से 12.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 13.20 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



