बाबा साहब के विचारों को समाज के सभी वर्गों को आत्मसात करने की जरूरत: मंत्री
छपरा: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बदौलत ही आज सभी को समानता सुरक्षा बोलने की आजादी का अधिकार प्राप्त हुआ। आज बाबा साहब के विचारों कुछ समाज के सभी वर्गों को आत्मसात करने की जरूरत है। उक्त बातें बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने छपरा के प्रेक्षागृह में आयोजित बाबा साहब अंबेडकर जयंती सांस्कृतिक उत्सव के उद्घाटन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों और उनके संघर्षों और भारत को दिए गए संविधान के बदौलत ही आज हम सभी आप सभी के बीच उपस्थित हुए हैं।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने पहल कर छपरा के प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन के सहयोग से बाबा साहब की जयंती पर सांस्कृतिक उत्सव मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार संविधान के अनुरूप सभी वर्गों का हक और विकास के बारे में लगातार सोच रही है और उस पर काम भी किया जा रहा है। बिहार के महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में समाज के सभी तबकों के विकास के प्रति अत्यंत ही संवेदनशील है। बिहार सरकार हमेशा संविधान के अनुरूप हर वंचित व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है और आगे भी बेहतर सोच के तहत संविधानिक प्रावधानों के अनुसार हर सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रशासन वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से छपरा के विधायक सीएन गुप्ता, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, माझी विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जैनेंद्र दोस्त ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर गगन, अपर समाहर्ता ने किया। अंबेडकर जयंती सांस्कृतिक उत्सव में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें मुख्य रुप से तिकोना मुकाबला सैंड आर्ट की कला भिखारी ठाकुर द्वारा रचित गोबर घिंचोर नाटक आदि प्रस्तुत किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



