सारण मुख्य नहर की हो रही है पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग, लाखों किसान को होगा फायदा

छपरा। सारण मुख्य नहर में पुनर्स्थापन एवं लाईनिंग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों के लाखो किसान लाभान्वित होंगे। जल संसाधन विभाग की इस महत्वपूर्ण सिंचाई योजना को जून 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुख्य अभियंता, सिंचाई सृजन, सिवान के परिक्षेत्राधीन सारण मुख्य नहर का किमी 0.00 से किमी 17.00 तक की लंबाई में पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गंडक नदी पर पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में स्थित बराज से मुख्य पश्चिमी नहर निकलती है। यह नहर नेपाल और उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार में गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड में प्रवेश करती है। सारण मुख्य नहर बिहार भूभाग में अनलाईन्ड (कच्ची) है, जबकि इस नहर का ऊपरी भाग जो उत्तर प्रदेश में अवस्थित है लाईन्ड है। इससे बिहार में सारण मुख्य नहर में शुरुआती भाग में अत्यधिक गाद जमा हो जाता है। इस कारण सिंचाई अवधि में इस नहर से रूपांकित जलश्राव प्रवाहित नहीं हो पाता है। सारण मुख्य नहर के पुनर्स्थापन तथा लाइनिंग कार्य से गाद की समस्या से निजात मिलेगी एवं नहर में प्रवाहित होने वाले जलश्राव में वृद्धि होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



