महाकुंभ मेला को लेकर रेलवे ने शुरू किया 19 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, छपरा से भी चलेगी ट्रेन

छपरा। महाकुम्भ मेला के आयोजन के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर मेला विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। ये विशेष ट्रेनें बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर, झूसी, छपरा, दोहरीघाट, आजमगढ़, भटनी, काठगोदाम और कासगंज के बीच चलेंगी ताकि महाकुम्भ में आ रहे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिल सके।
2 जनवरी 2025 को चलने वाली कुछ प्रमुख मेला विशेष गाड़ियाँ :
- बनारस-प्रयागराज रामबाग:
- 05105: बनारस से 12.30 बजे
- 05106: प्रयागराज रामबाग से 16.30 बजे
- 05107: बनारस से 20.30 बजे
- बनारस-झूसी:
- 05109: बनारस से 08.00 बजे
- 05110: झूसी से 12.45 बजे
- गोरखपुर-झूसी:
- 05177: गोरखपुर से 15.00 बजे
- 05179: गोरखपुर से 10.30 बजे
- 05180: झूसी से 23.00 बजे
- गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग:
- 05185: गोरखपुर से 20.30 बजे
- छपरा-झूसी:
- 05129: छपरा से 18.30 बजे
- थावे-झूसी:
- 05163: थावे से 15.30 बजे
- छपरा-प्रयागराज रामबाग:
- 05125: छपरा से 10.05 बजे
- 05126: प्रयागराज रामबाग से 21.55 बजे
- दोहरीघाट-प्रयागराज रामबाग:
- 05121: दोहरीघाट से 08.00 बजे
- 05122: प्रयागराज रामबाग से 21.45 बजे
- आजमगढ़-झूसी:
- 05101: आजमगढ़ से 22.45 बजे
- भटनी-झूसी:
- 05159: भटनी से 21.00 बजे
- काठगोदाम-झूसी:
- 05312: काठगोदाम से 13.50 बजे
- कासगंज-झूसी:
- 05314: कासगंज से 19.50 बजे
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या एन.टी.ई.एस. (राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली) के वेब पोर्टल और मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं।
महाकुम्भ मेला में लाखों श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है, ऐसे में ये विशेष गाड़ियाँ उनके लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा साधन साबित होंगी।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए



