सारण पुलिस ने वाहन जाँच के दौरान पिकअप से बरामद किया 36 लाख का अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार
छपरा: गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान मांझी पुलिस ने मझनपुरा गाँव के समीप एक पिकअप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है तथा इस दौरान पुलिस ने पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चालक बलिया जनपद के बाँसडीह कोतवाली के छोटकी शेरिया गाँव निवासी सुदेन सिंह का पुत्र कृष्ण कुमार बताया जाता है.
सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष संकेत कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मझनपुरा गाँव के समीप से अंग्रेजी शराब लदी एक पिकअप जब्त की गई है जिसमें लगभग 36 लाख रुपये अनुमानित मूल्य की 3240 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक ने पूछताछ के क्रम में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक यूपी के तरफ से सरयु नदी में नाव के द्वारा शराब की बड़ी खेप को मझनपुरा के समीप अनलोड किया गया तथा फिर उसे पिकअप पर लादकर बिहार के किसी शहर में तस्करी के माध्यम से भेजा जा रहा था.
चालक ने बताया कि तस्करों द्वारा उसे गंतब्य स्थान की सही सही जानकारी नहीं दी गई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप के पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लाइनर पुलिस को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि चालक की निशानदेही पर पुलिस लाइनर व तस्करों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है.
उन्होंने बताया कि सारण के एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर सारण जिले में शराब की तस्करी के खिलाफ महा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में छह लोगों को नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों व कारोबारियों में हड़कंप ब्याप्त है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



