रिविलगंज में घोड़ा को बचाने में पलटी ई-रिक्शा, तीन छात्र समेत पांच लोंग घायल
छपरा। सारण जिले के छपरा मांझी मुख्य मार्ग पर रिविलगंज गोदना मोड़ के पास शनिवार को ई रिक्शा पलटने से तीन छात्र समेत कुल पांच लोंग घायल हो गये। जिन्हे स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल ईलाज के लिए समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रिविलगंज में भर्ती कराया गया जहाँ सभी का ईलाज चल रहा है। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल है। घटना के संबंध में बताया गया कि ई रिक्शा छपरा के तरफ जा रही थी। तभी घोड़े के आगे आ जाने के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण सभी घायल हो गये।
घायलों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के स्व विशुन शर्मा के 43 वर्षीय पुत्र संतोष शर्मा, संतोष शर्मा के 15 वर्षीय पुत्री सोनिया शर्मा, संतोष कुमार शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार शर्मा,श्री विश्वकर्मा चौधरी 25 वर्षीय पुत्र मुकेश चौधरी, साइयत मिया कि पुत्री 16 वर्षीय फलक सवार थी, जो रिविलगंज बजार के आस पास के रहने वाले है। जिसमें तीन छात्रा गुरुकुल पब्लिक स्कूल के छात्र थे। सभी घायलों का उपचार ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पंकज कुमार, नर्सिंग स्टॉफ इस्तियाक अहमद ने किया। दुर्घटना के बाद ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



