छपरा में एक साथ घर से उठी 3 अर्थी, व्रजपात की चपेट में आने से हुई वार्ड सदस्य समेत 3 की मौत

छपरा। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बक्स चवर में मंगलवार की शाम ठनका गिरने से वार्ड सदस्य उनके पुत्र और भतीजा की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल है। मृतकों में भेल्दी थाना क्षेत्र के रज्जूपुर निवासी कटसा पंचायत के वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य 39 वर्षीय अशोक राय उनके पुत्र 11 वर्षीय आदित्य कुमार राय और पारस राय के 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है।हादसे से रज्जूपुर गांव सहित आसपास के कोई गांव सदमे में है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जन प्रतिनिधि के अलावा आसपास के लोगों की मृतक के घर पर भीड़ हुजूम पड़ी। जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक राय अपने पुत्र और दो भतीजे के साथ मंगलवार शाम धान के खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे।
बारिश आने के बाद एक पेड़ के नीचे जा छिपे। तभी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से सभी को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में गड़खा सीएचसी भर्ती कराया। स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में वार्ड सदस्य अशोक राय, उनके पुत्र आदित्य कुमार और भतीजे रोहित कुमार की मौत हो गई। वहीं अंकित कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
पारस राय ने पुत्र भाई और भतीजा को दिया मुखागिन
अशोक राय अपने बेटे और भतीजों के साथ खेत में खाद छिड़कने गए थे। उन्हें क्या मालूम था कि कुछ ही देर में बारिश उन्हें काल की गाल में उन्हें समा लेगी। घटना के बाद रात्रि में ही पोस्टमार्टम हुई और सुबह में घर पर राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख सुनील राय, कटसा मुखिया गौतम साह सहित आसपास के ग्रामीण पहुंचे। पारस राय ने अपने पुत्र रोहित भाई अशोक राय तथा भतीजे आदित्य को एक साथ मुखाग्नि दी। घटना देखकर सभी के आंखें नम हो गई।
बच्चो के सिर से माता पिता का छाया उठा
अशोक राय के पत्नी की मौत सविता देवी की मौत पहले ही हो गई है घटना के बाद और शुक्र है और उनके पुत्र आदित्य की मौत हो गई इसके बाद पड़ी जानू में कोहराम मची हुई है अशोक राय के पिता जय नारायण राय माता सरस्वती देवी पुत्र प्रिंस कुमार पुत्री प्रियंका कुमारी नेहा कुमारी और निभा कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। प्रिंस, प्रियंका नेहा और निभा के सर से माता-पिता की साया उठ गई अब बुजुर्ग दादा दादी पर बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी आ गई। वही रोहित कुमार के पिता पारस राय मां रानी देवी भाई अमित कुमार राय मिट्ठू कुमार राय बहन अलका कुमारी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



