अब लग्जरी बस से करिए बिहार से दिल्ली तक सफर, इन जिलों से चलेगी 16 बसें

बिहार डेस्क। बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही आप लग्जरी बसों में बैठकर दिल्ली की सैर कर सकेंगे। बिहार पथ परिवहन निगम जल्द ही पटना, बक्सर, किशनगंज और नालंदा से गाजियाबाद (दिल्ली) के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। ये बसें हर रोज चलेंगी और इनमें आपको कई सुविधाएं मिलेंगी। बिहार पथ परिवहन निगम ने इसके लिए योग्य एजेंसियों की तलाश शुरू कर दी है। परिवहन विभाग के अनुसार, इन चारों शहरों से रोजाना 4-4 बसें चलेंगी। यानी कुल 16 लग्जरी बसें आपको दिल्ली पहुंचाएंगी।
इन शहरों का चयन क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें सुदूर सीमांचल, भोजपुर-शाहाबाद के साथ-साथ मगध का क्षेत्र भी शामिल है। इस योजना में राजधानी पटना को सेंटर प्वाइंट के रूप में शामिल किया गया है। इसका मकसद यह है कि बिहार के हर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने के लिए एक अच्छा विकल्प मिले।
लेटेस्ट मॉडल की होंगी ये बसें
गाजियाबाद के लिए बसों का परिचालन लोक निजी भागीदारी योजना (PPP) के तहत किया जाएगा। लेकिन, पूरी व्यवस्था की निगरानी बिहार पथ परिवहन निगम खुद करेगा। बसों के परिचालन के लिए पांच साल का करार किया जाएगा। गाजियाबाद के लिए चलने वाली इन बसों में बिहार का निबंधन अनिवार्य होगा। साथ ही, ये बसें लेटेस्ट मॉडल की होंगी। इन बसों में कई सुविधाएं भी होंगी।
2 लाख लोगों को होगा सीधा फायदा
राज्य सरकार की इस नई पहल का सीधा फायदा सालाना लगभग दो लाख लोगों को होगा। इन बसों के चलने से रोजाना 500 से अधिक लोग सफर कर सकेंगे। इस तरह हर महीने 15 हजार से अधिक यात्री इन बसों का लाभ उठा सकेंगे।
बसों में लगाया जायेगा आधुनिक मशीन
ये बसें दो तरह की हो सकती हैं- सीटर और स्लीपर। सीटर बसों में 43 पुशबैक या उससे अधिक सीटें हो सकती हैं। स्लीपर बसों में 30 या उससे अधिक सीटें होंगी। सीटर बस ‘टू बाई टू’ और स्लीपर बसें ‘टू बाई वन’ की होंगी। लग्जरी बसों में मोबाइल चार्जर पॉइंट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार और जीपीएस जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, इन बसों में वीएलटीडी (VLTD) भी लगा होगा, ताकि बस की सही लोकेशन का पता लगाया जा सके।
निगम तय करेगा बसों का किराया
इन बसों का किराया पथ परिवहन निगम तय करेगा। अप और डाउन दोनों रूट के लिए एक ही किराया होगा। बस संचालक किराया तय नहीं कर सकेंगे। यह छूट उन्हें नहीं दी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







