
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में भूमि विवाद में पट्टीदारों के मारपीट और फायरिंग में एक अधेड़ की मौत और दूसरे पक्ष से घायल दोनों तरफ से 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफतार कर ली है। घटना के बाद दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।मृतक गजेन्द्र सिंह उर्फ भुवर सिंह के भाई विजेन्द्र सिंह द्वारा आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक पक्ष से घायल संजीव कुमार सिंह के द्वारा मृतक गजेन्द्र सिंह उर्फ भुवर सिंह, उनके भाई विजेन्द्र सिंह एवं राजेश सिंह तीनों पिता, गौतम सिंह और मृतक गजेन्द्र सिंह के पुत्र दिलखुश कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह सहित पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।वहीं दूसरे पक्ष से मृतक गजेन्द्र सिंह के भाई विजेन्द्र सिंह द्वारा जलेश्वर सिंह और उनके पुत्र संजीव कुमार सिंह और धनजीव सिंह, शिवम् कुमार सिंह के साथ आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने जलेश्वर सिंह, संजीव सिंह, मंजू देवी, शिवम कुमार सिंह, निशा देवी को गिरफ्तार कर ली है।
बता दें कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार को दो सट्टे घरों के पट्टीदारों के द्वार के बीच महज एक दो मीटर चौड़ी चार पांच धूर जमीनी विवाद में मारपीट के साथ फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत और दूसरे पक्ष से एक युवक को गोली जबड़े में लगने से गम्भीर रूप से घायल की घटना घटित हुई।
थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि भूमि विवाद के फायरिंग और हत्या के बाद दोनों तरफ से 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफतार कर लिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
राजनीतिFebruary 27, 2026सारण डीएम ने दत्तक ग्रहण केंद्र किया निरीक्षण, नौनिहालों की हिफाजत पर प्रशासन सतर्क
राजनीतिFebruary 27, 2026पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा: होली पर 94 विशेष ट्रेनें, 510 फेरों में मिल रही अतिरिक्त सुविधा
राजनीतिFebruary 27, 2026वुडबाइन स्कूल के छात्र रौशन ने RIMC की कठिन परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
राजनीतिFebruary 26, 2026छपरा में DM का बड़ा आदेश, होली में नहीं बजेगा DJ, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी







