40वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 व 10 दिसंबर को: सलीम परवेज
छपरा को सौंपी गयी है मेजबानी, तैयारी शुरू
बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट जाएंगे नेशनल मीट में
छपरा। 40 वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी नौ व दस दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. उक्त जानकारी बिहार एथलेटिक्स संघ सह जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने देते हुए बताया कि इस बार के आयोजन की मेजबानी छपरा को सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं में स्पोर्ट्स को बढावा देने, प्रेरणा और अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रतियोगिता हर बार स्थान परिवर्तित कर आयोजित करने की परंपरा है.
सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता इस बार जिला मुख्यालय के राजेन्द्र स्टेडियम में होगी. जिसमें जिला भर के सबजूनियर, जूनियर तथा पुरुष व महिला वर्ग के लगभग तीन सौ एथलीट शिरकत करेंगे. प्रतिभागी अपने यूनिट के माध्यम के साथ ही स्वतंत्र रूप से भी भाग ले सकते हैं.
उन्होंने बताया कि पंजीयन दो दिसंबर तक किया जाएगा. प्रतियोगिता का संचालन जिला व राज्य स्तरीय ऑफिशियल करेंगे. प्रायोजक अजित सिंह, राष्ट्रीय एथलीट डॉ मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू, संघ के कोषाध्यक्ष मेराज खान, एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी अमित सौरभ और नीतीश पांडेय के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
डॉ मुकेश ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए जल्द ही विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा. ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट को एएफआई के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाता है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई
- November 12, 2026छपराछठ पर छपरा जंक्शन में यात्रियों के लिए खास इंतजाम, 600 लोगों की क्षमता वाले दो होल्डिंग एरिया तैयार
- November 12, 2026छपरासारण को बड़ी सौगात: रिविलगंज-सिताबदियारा के बीच बनेगा स्थायी पुल, गडकरी से मिलेंगे मुख्यमंत्री



