छपरा में सड़कों पर दौड़ी ट्रेन, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छपरा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संपूर्ण जिला में विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से अनेक तरह की मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन स्वीप कोषांग के माध्यम से किया जा रहा है।
बैनर, नुक्कड़ नाटक, रैली, घर घर दस्तक, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, चुनाव पाठशाला, घर घर दस्तक, मतदाता जागरूकता चौपाल, खेल आदि माध्यमों से लोगों को उनके मताधिकार के अनिवार्य उपयोग हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बिहार दिवस के अवसर पर सभी वर्गों के मतदाताओं से बनी समावेशी मतदाता जागरूकता ट्रेन के माध्यम से सभी वर्गों के मतदाताओं को उनके मताधिकार के अनिवार्य उपयोग का संदेश दिया गया। इस रैली का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर की परिकल्पना के आधार पर स्वीप कोषांग द्वारा किया गया।
इसमें दिव्यांगजन, युवा, युवतियां, महिलाएं, वरिष्ठ मतदाताओं ने ट्रेन के अलग अलग डब्बों के रूप में शामिल होकर एक समावेशी मतदाता जागरूकता ट्रेन बनाई। विभिन्न डब्बों को जोड़ने के लिये सांकेतिक रूप से ई-रिक्शा का उपयोग किया गया। यह जागरूकता ट्रेन रैली राजेन्द्र स्टेडियम से प्रारंभ होकर थाना चौक- नगरपालिका चौक होते हुये वापस राजेन्द्र स्टेडियम में समाप्त हुई। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश वाली तख्तियों, मतदाता जागरूकता गीत एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित नारों के माध्यम से सारण के मतदाताओं को उनके मताधिकार के अनिवार्य उपयोग का संदेश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर स्वयं इसका नेतृत्व कर रहे थे। साथ में स्वीप कोषांग की वरीय प्रभारी उपविकास आयुक्त श्रीमती प्रियंका रानी, नगर आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्त्ता शंभु शरण पाण्डेय, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भी इसमें शिरकत किया।
रैली में जिला स्वीप आइकॉन (निःशक्त) पारा एथलीट अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य दिव्यांगजन, एनसीसी के कैडेट, स्काउट एंड गाइड के कैडेट, विभिन्न विद्यालय एवं कॉलेज के छात्र/छात्रायें, ए एन एम स्कूल की छात्रायें, जीविका दीदियाँ, आई सी डी एस के कर्मी, आम नागरिक, वरिष्ठ मतदाता आदि शामिल हुये।
रैली का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सारण जिला में मतदान प्रतिशत राज्य के औसत मतदान प्रतिशत से कम रहा है। इस मतदाता जागरूकता ट्रेन में समाज के हर वर्ग के मतदाता अलग अलग डब्बों के फॉर्म में शामिल हैं। इसके माध्यम से सारण जिला के हर वर्ग के मतदाताओं को उनके मताधिकार के अनिवार्य रूप से उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार के अनिवार्य उपयोग करने का आह्वान किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



