छपरा में किराए के मकान से पायल किन्नर का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार से किन्नर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव किन्नर के किराए वाले मकान से बरामद किया गया है। घटना शुक्रवार की है। किन्नर की पहचान पायल किन्नर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छपरा के भरत मिलाप चौक का रहने वाला था, लेकिन अपने परिवार से अलग किन्नर गुट में रहकर अपना जीवन यापन करता था। शव मिलने के साथ ही आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन गले पर गहरे निशान से गला दबाकर हत्या किए जाने का आशंका जाहिर की जा रही है।
मृतक पायल किन्नर उर्फ अर्जुन के परिजनों ने बताया कि वह कई वर्षों से परिवार से अलग किराए से रहता था। इस दौरान वह एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। उसे अपनी कमाई का पूरा हिस्सा दे दिया करता था।
शुक्रवार की देर रात से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। पायल के दोस्तों द्वारा इसकी जनाकारी परिजनों को दी गई। परिजन ख़ोजबीन के लिए उसके किराए वाले मकान पर पहुंचे तो देखा कि शव कमरे में पड़ा है। पुलिस को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के काशी बाजार से एक किन्नर का शव बरामद किया गया। उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। शव मिलने के मामले में पुलिस द्वारा यू डी केस दर्ज किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



