सारण की बेटी को लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, गांव में ख़ुशी

छपरा के पानापुर प्रखंड के पानापुर गांव की बिटिया देश में अपने नाम का झंडा फहरा रही है। सबिता महतो को आप बखूबी जानते होंगे। पर्वतारोही है और एवरेस्ट चढ़ने के मिशन के साथ लगातार कुछ नया करते हुए आगे बढ़ रही है। सबिता महतो इन दिनों साइकिल यात्रा पर है। अटारी बार्डर से शुरू हुई यात्रा लखनऊ में पहुंची। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिटिया के जज्बे की सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया है।
यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने बिहार की मेधा का सम्मान किया।सबिता महतो 10 जनवरी को साइकिल चलाते हुए पटना पहुंचेगी। मौके पर जाप महासचिव संजय सिंह ने कहा कि हमारे बिहार की बिटिया है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए ताकि उसे अपने लक्ष्यों को हासिल करने का हौसला मिले। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय को पत्र लिखकर इस बाबत आग्रह किया है कि उसके बिहार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाए। सविता महतो गरीब परिवार से आती है।
पिता चौहान महतो सिलीगुड़ी में मछली बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। साधारण परिवार में पलने के बावजूद सबिता महतो का हौसला असाधारण है। वह 29 राज्यों का 173 दिनों में साईकिल से यात्रा तय कर चुकी है। पानापुर की बेटी नेपाल, भूटान, बंगला देश, श्रीलंका की यात्रा भी साईकिल कर चुकी है। अब तक वे एक दर्जन ऊंचे पहाड़ों की चोटियों पर पहुंच चुकी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 14, 2026सारण को मिली बिजली की तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात, जेपी के गांव में जलेगी विकास की नई रोशनी
छपराJune 14, 2026छपरा को जलजमाव मुक्त बनाने की कवायद तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
क्राइमJune 14, 2026Saran Crime News: सारण में अपराध की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार साथ तीन बदमाशों को पकड़ा
बिहारJune 14, 2026बिहार के बस स्टैंड बनेंगे मिनी एयरपोर्ट, 31 शहरों में बनेंगे विश्वस्तरीय टर्मिनल






