सारण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

छपरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सारण के प्रेक्षा गृह में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल और मुख्य अतिथि स्वाति मिश्रा द्वारा किया गया। उनके साथ अतिथि के रूप में तैयबा अफरोज, सुलेखा देवी और इंद्राशनी देवी भी मौजूद रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान स्वाति मिश्रा और तैयबा अफरोज पायलट ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया और उन्हें सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक किया। इस अवसर पर जिला स्तर की सभी महिला पदाधिकारियों, जैसे कि रश्मि कुमारी (SDC), जेबा अर्शी (प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा), शोभा कुमारी (जिला नियोजन पदाधिकारी), विभा भारती (कला एवं संस्कृति पदाधिकारी), डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. सरिता कुमारी (चिकित्सा पदाधिकारी), और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को सॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और विद्यालय की शिक्षिकाएं शामिल थीं। इन महिलाओं को MHM किट भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अनुपमा कुमारी ने महिला दिवस के विषय “एक्सीलेरेट एक्शन” पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि 1975 से प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी द्वारा “पॉश एक्ट” (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013) पर एक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और उनके अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJanuary 15, 2026Saran News: बेंगलुरु में गैस सिलेंडर रिसाव हादसे में सारण के दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मातमी सन्नाटा
देशJanuary 15, 2026Bihar Bhawan: मुंबई में 314 करोड़ की लागत से बनेगा 30 मंजिला बिहार भवन, 178 रूम और 240 बेड की डोरमेट्री की सुविधा
बिहारJanuary 15, 2026होली पर बिहार प्रवासियों की घर वापसी होगी आसान: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से चलेंगी 200+ एसी डीलक्स बसें
Railway UpdateJanuary 15, 2026Train Updates: छपरा से होकर चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों की फेफना स्टेशन पर नियमित ठहराव की मंजूरी







