छपरा । जिले के मशरक थाना क्षेत्र के निकुम्भ सेमरी गांव में शुक्रवार को दहेज में नगदी की मांग को लेकर ससुराल वालो के द्वारा नव विवाहित महिला की फांसी लगा हत्या करने का आरोप नव विवाहित की मां रीना देवी के तरफ से लगाया गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम में भेज दिया।
वहीं घटना के बारे में मायके वालों ने बताया गया कि तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी स्व उमेश सिंह की बेटी करिश्मा देवी की शादी 9 मई 2023 को मशरक थाना क्षेत्र के निकुंभ सेमरी गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह के पुत्र पंकज सिंह के साथ मढ़ौरा के शिल्हौरी मंदिर में हुई थी। नव विवाहित की मां रीना देवी ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से दहेज़ में नगदी की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
उसी में शुक्रवार को गांव वालों की सूचना पर जब वह वहा पहुंची तों देखा कि वह बिस्तर पर लेटी हुई है और गले पर काला निशान हैं इस मामले में मृत नव विवाहित महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही दहेज में नगदी की मांग को लेकर फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस मामले में नव विवाहित के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दी गई थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



