छपरा में डबल डेकर निर्माण को लेकर एक साल तक इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन पर लगेगा रोक
छपरा। शहर में देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाइ ओवरब्रीज का निमार्ण कार्य चल रहा है। नगरपालिका चौक से लेकर गांधी चौक तक जमीन अधीग्रहण को लेकर निर्माण कार्य रूका हुआ था। जिसे हाईकोर्ट द्वारा रोक हटा दिया गया है। अब नगरपालिका चौक से गांधी चौक तक डबल डेकर पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगरपालिका चौक से गांधी चौक तक पुल निर्माण को लेकर एक साल तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी और सदर एसडीपीओ को निर्देश दिया है कि आमजनों को असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन करें ताकि संयुक्त आदेश जारी किया जा सके।
इस निर्माण कार्य पर माननीय न्यायालय द्वारा रोक लगा दी गई थी, जिसे अब हटा लिया गया है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयासों से यह अनुमति प्राप्त हुई है, जिससे परियोजना को अब तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और इसे तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। निर्माण कार्य कल बुधवार से शुरू होगा, जिससे शहर के लोगों को जल्द ही बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
परियोजना से जुड़ी मुख्य बातें:
गांधी चौक से म्युनिसिपल चौक तक डबल डेकर का निर्माण कल से प्रारंभ होगा। न्यायालय द्वारा पहले लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया गया है। जिला प्रशासन और विभागों ने इस परियोजना को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तेजी से पूरा होगा निर्माण: पुल निर्माण निगम को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
छपरा वासियों के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। शहर के लोग इस विकास कार्य को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह निर्धारित समय पर पूरा होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



