छपरा नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, पूर्व मेयर सुनिता देवी के प्रतिनिधि ने की बैठक

छपरा। नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। राखी गुप्ता के सीट जाने के बाद मेयर के पद पर उपचुनाव होना है। हलांकि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन प्रत्याशी का दौरा जारी है। इसी कड़ी में छपरा नगर निगम के पूर्व मेयर सुनिता देवी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उनके प्रतिनिधि नन्हे राय ने पश्चिमी क्षेत्र ब्रहम्पुर में आमजनता के साथ एक बैठक कर लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र में बजबजाती नालियां, सड़कों सफाई, जलजमाव, डोर-टू-डोर कचरा का उठाव नहीं होना मुख्य मुद्दा है। पश्चिमी क्षेत्र हमेशा से नगर निगम के योजनाओं से वंचित रहा है। यहां पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा विशेष ध्यान नहीं देने के वजह से समस्याओं का अंबार है। ब्रहम्पुर, अजायबगंज, मासूमगंज व अन्य कई मुहल्लों में नगर निगम के द्वारा कचरा का उठाव नहीं किया जाता है।
इन क्षेत्रों में कई वर्षों से साफ-सफाई व जल-जमाव की समस्या से लोग परेशान है। पूर्व मेयर सुनिता देवी के प्रतिनिधि नन्हे राय ने कहा कि अगर इस बात हमे मौका मिलता है तो हर वर्ग और समुदाय तथा हर क्षेत्र के लोगों के समस्याओं का समाधान किया जायेगा। बिना किसी भेदभाव का काम करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। पूर्व में भी हमे कुछ समय के लिए मौका मिला था जिस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये। उन्होने कहा कि जिस तरीके से लोगों के विश्वास के साथ पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने धोखा किया है उसका बदला इस बार निगम क्षेत्र की जनता लेगी। जो महिला सत्ता के लिए अपने संतान को कुर्बान कर सकती है, वो आम जनता की क्या होगी।
उन्होने कहा कि हमने चुनाव हारने के बाद भी संघर्ष जारी रखा और छह माह के अंदर झूठ को झूठ साबित कर उसे सत्ता की कुर्सी से हटाया है। ग्रामीणों ने कहा कि नन्हे राय ने जिस तरीके लड़ाई लड़ी और राखी गुप्ता को कुर्सी हटाया गया है। ऐसे में पहला हक इनका ही बनता है कि मेयर की कुर्सी पर सुनिता देवी को बैठाया जाये।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



