छपरा से मशरक-थावे के रास्ते उधमपुर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, AC सहित लगेगा 22 कोच

छपरा। वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन से उधमपुर के लिए रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हेतु 05193/05194 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 10 से 31 अगस्त,2024 तक छपरा से प्रत्येक शनिवार को तथा 12 अगस्त से 02 सितम्बर, 2024 तक शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से प्रत्येक सोमवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा।
मशरक थावे के रास्ते चलेगी ट्रेन :
05193 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी 10 से 31 अगस्त,2024 तक छपरा से प्रत्येक शनिवार को 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिधवादुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजेे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 05.42 बजे, बरेली से 06.48 बजे, मुरादाबाद से 09.05 बजे, लक्सर जं. से 11.10 बजे, रूड़की से 11.37 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.57 बजे, अम्बाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.00 बजे, कठुआ से 19.32 बजे तथा जम्मूतवी से 20.45 बजे छूटकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) 22.10 बजे पहुंचेगी।
12 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगी :
05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 अगस्त से 02 सितम्बर, 2024 तक शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से प्रत्येक सोमवार को 00.05 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.15 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.00 बजे, जलंधर कैंट से 04.50 बजे, ढंडारी कलां से 06.20 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.40 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 15.46 बजे, शाहजहांपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे, पडरौना से 02.57 बजेे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिधवादुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में लगेगा 22 कोच :
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारन द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 08 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



