यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी सेंटर का मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया उदघाटन
छपरा शहर के म्युनिसिपल चौक स्थित यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी सेंटर का उदघाटन मंगलवार को बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने फीता काट कर किया। इस मौके पर मंत्री ने बताया कि फिजियोथेरेपी सेंटर के उद्धघाटन से मौजूदा दौर में ज्यादातर लोग जहां जरूरत के अनुसार अपने शरीर से श्रम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अधिक देर तक कंप्यूटर व मोबाइल पर बैठकर काम करने से उनके हड्डियों और मांसपेशियों में भी खिंचाव आना शुरू हो जाता है। ऐसे तमाम तरह के शारीरिक समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपी पद्धति काफी कारगर और लाभकारी पद्धति है।
उन्होंने कहा की मौजूदा समय में अधिकांश लोग दवाइयों से बचने के लिए अपना रुख फिजियोथेरेपी की ओर कर रहे है। यह पद्धति न केवल कम खर्चीला है, बल्कि इस पद्धति का कोई दुष्प्रभाव भी नही होता है। फिजियोथेरेपी इंसान के शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी एक बेहतर चिकित्सा पद्धति है जो इंसानों के निष्क्रिय हो चुके अंगों को भी क्रियाशील बनाने का काम करती है। वही इस मौके पर यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल के वरीय चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि इसमें मनका दबना, हाथ पैर सुन पड़ना, लकवा, मुंह का तिरछा होना, गुटना घिस जाना घुटने में गेप हो जाना, शरीर में कमजोरी लगना, खेल कूद में हुई मोच इत्यादि, शारीरिक रूप से कमोजर तथा अविकसित बच्चो का उपचार स्पंदित विद्युत चुंबकीय क्षेत्र थेरेपी या पीईएमएफ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीना दवा और बीना अपरेशन का दर्द से छुटकारा मिलेगा। इसमें खास कर कमर दर्द, साइटिका, सिर दर्द, गर्दन दर्द, घुटना दर्द, कोहनी दर्द, कलाई दर्द, एडी दर्द का समुचित इलाज होगा। इस मौके पर शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेन्द्र कुमार, पूर्व एमएलसी रघुवंश प्रसाद यादव, डा हिमांशू कुमार, डा रितेश कुमार रवि, बिट्टू कुमार यादव, विशाल कुमार रॉय, रजनीश यादव, गुड्डू यादव, रविंदर कुमार राय, इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



