Traffic Plan: छपरा में दुर्गाा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक
बैरियर, ड्रॉप गेट और पार्किंग की नई तैयारी

छपरा। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर यह व्यवस्था 29 सितंबर से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक लागू रहेगी। उद्देश्य है – श्रद्धालुओं और मेला घूमने वालों के लिए सुरक्षित व सुगम यातायात सुनिश्चित करना।
बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक
पूरे शहरी क्षेत्र में पूजा अवधि के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- मांझी–रिविलगंज मार्ग से आने वाली बसें ब्रह्मपुर चौक से कोपा–एकमा मार्ग पर विवेकानंद नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने से बाईपास होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
- किसी भी बस को मेथवलिया चौक से शहर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। बसों को चौक से 500 मीटर पहले ही सड़क किनारे खड़ा करना होगा।
- मलमलिया–बनियापुर, गरखा और डोरीगंज मार्ग से आने वाली बसें भी मेथवलिया चौक तक ही आ सकेंगी और वहीं से वापस लौट जाएंगी।
- फल, सब्जी और एफसीआई के ट्रक–वाहन केवल बाजार समिति तक ही प्रवेश कर सकेंगे।
- नेवाजी टोला–रामनगर–मठिया मोड़ और गरखा–गांधी चौक मार्ग पर भी बड़े वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
- भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर भी भारी वाहनों की आवाजाही वर्जित रहेगी।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरियर और ड्रॉप गेट
ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरियर और ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं –
उमधा चौक, श्यामचक चौक, ब्रह्मपुर मोड़, मेथवलिया चौक, साढ़ा ढाला, नेवाजी टोला और भिखारी ठाकुर चौक। इन जगहों पर बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
तीन और चार पहिया वाहनों पर भी रोक
छोटे वाहनों की भीड़ से बचने के लिए कुछ इलाकों में तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए बैरियर लगाए जाएंगे –
- साढ़ा ओवरब्रिज के उत्तरी छोर
- जगदम कॉलेज ढाला
- हवाई अड्डा मोड़
- अरखा ढाला
- मगाई डीह
- अजायबगंज पुल के पास
पार्किंग की विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं और प्रशासनिक वाहनों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
- वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन हनुमान मंदिर परिसर में पार्क किए जाएंगे।
- अन्य सरकारी वाहनों के लिए गर्ल्स हाई स्कूल का खाली मैदान पार्किंग स्थल बनाया गया है।
- आम श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित प्वाइंट्स पर ही खड़ा करने की अनुमति होगी।
प्रशासन का दावा
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इन यातायात बदलावों से दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भीड़भाड़ से बचाव होगा और लोगों का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



