छपरा

Road Accident: सारण में अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से ठेला चालक की मौत

रिविलगंज बाजार में हुई सड़क दुघर्टना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

छपरा। छपरा–मांझी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और दर्दनाक मामला सामने आया। रिविलगंज बाजार में एक डंपर ने ठेला चालक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हरण राय, पिता स्वर्गीय कपिल राय, के रूप में हुई है। वह ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Rape In Saran: घर में सो रही 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, थानेदार ने खून देकर बचायी जान

काम पर जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरण राय शुक्रवार की सुबह प्रतिदिन की तरह अपना ठेला लेकर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने रिविलगंज बाजार के समीप उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनका बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रिविलगंज थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरण राय को रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Chhapra Crime News: सारण पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

सदर अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन और पुलिस घायल को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों के अनुसार हरण राय मेहनत-मजदूरी और ठेला चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर छपरा–मांझी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button