सारण में वृक्षारोपण का बनेगा नया रिकॉर्ड, 16 लाख से अधिक पौधा लगाने का संकल्प
वन विभाग-मनरेगा-जीविका का संयुक्त प्रयास

छपरा। हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सारण जिला इस वर्ष एक बड़ी पहल करने जा रहा है। जिले में कुल 16.2 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य तय किया गया है, जो वन विभाग, मनरेगा और जीविका के संयुक्त प्रयास से पूरा किया जाएगा।
इस महाअभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि वन प्रमंडल सारण द्वारा 7.63 लाख पौधे, जबकि मनरेगा और जीविका के माध्यम से 8.57 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
PM-MKSSY: अब मछुआरों को भी मिलेगा डिजिटल पहचान पत्र और 2 करोड़ तक की प्रोत्साहन राशि |
पौधशालाओं से मिलेगा पौधों का समर्थन
बैठक में यह तय किया गया कि वृक्षारोपण के लिए आवश्यक पौधों की आपूर्ति वन विभाग एवं जीविका के पौधशालाओं से की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीविका के बीपीएम (ब्लॉक परियोजना प्रबंधक) और मनरेगा के पीओ (प्रोग्राम ऑफिसर) पौधशालाओं का संयुक्त निरीक्षण करें और पौधों की उपलब्धता को लेकर सटीक मूल्यांकन करें।
पौधों को उनकी ऊँचाई के अनुसार तीन फीट से अधिक और तीन फीट से कम की दो श्रेणियों में बाँटकर संख्या का आकलन करने को कहा गया है, ताकि योजना के अनुसार समुचित रोपण हो सके।
International Award: सारण के डॉ. श्याम शरण को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध व देवनागरी सेवा सम्मान |
माइक्रो प्लान होगा अभियान की रीढ़
इस अभियान की सफलता के लिए स्पष्ट माइक्रो प्लान तैयार करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक विभाग को अपनी कार्ययोजना समयबद्ध तरीके से साझा करने और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, डीपीओ मनरेगा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Railway Line Project: गोरखपुर से छपरा तक 425KM लंबा तीसरी रेल लाइन का होगा निर्माण |
उद्देश्य: पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण सशक्तिकरण
इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार, जल संरक्षण और भूमि संरक्षण जैसे लक्ष्यों को भी साकार करना है।
जिलाधिकारी ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और विकसित करना भी है। हर पंचायत, हर गांव को इस अभियान का हिस्सा बनाकर सारण को हराभरा बनाया जाएगा।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



