Saran News: कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने वाले सब-इंस्पेक्टर को SSP ने किया निलंबित
दरियापुर के अपर थानाध्यक्ष को किया निलंबित

छपरा। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में सारण पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए डेरनी थाने के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद सुनील कुमार को 20 अगस्त को जलालपुर थाना में लंबित कांडों का प्रभार सौंपने के लिए भेजा गया था। लेकिन 29 अगस्त अपराह्न तक वे न तो जलालपुर थाना पहुंचे और न ही लगभग 65-70 लंबित कांडों में से किसी का प्रभार सौंपा। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वे अपने घर चले गए थे और अब तक किसी भी कांड का जिम्मा नहीं लिया।
अधिकारियों ने माना कि यह आचरण एक पुलिस पदाधिकारी के लिए न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि मनमानेपन और स्वेच्छाचारिता को भी दर्शाता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही, 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया गया है। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई स्वतः शुरू हो जाएगी।
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों की अनदेखी और अनुशासनहीनता की किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



