छपरा में 5.66 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, खेल विभाग से मिली स्वीकृति
छपरा। सारण के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें अपने खेल को और बेहतर तरीके से प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा, क्योंकि सारण जिले में जल्द ही एक अत्याधुनिक मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेडियम छपरा शहर के राज्यकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बनेगा।
जिलाधिकारी अमन समीर ने इस परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस स्टेडियम के निर्माण के लिए 5 करोड़ 66 लाख 47 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस योजना को बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
इंडोर स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ चार बैंडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे, जिससे बैंडमिंटन के शौकिया और प्रोफेशनल खिलाड़ियों को एक बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल समेत अन्य खेलों का आयोजन भी यहां किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री खेल विकास योजना के तहत इस स्टेडियम का निर्माण भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी, बल्कि जिले के खेल अवसंरचना में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा। इस परियोजना से न केवल खेल की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि सारण जिले में खेलों के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन भी मिलेगा।
अब इस स्टेडियम के निर्माण कार्य के शुरू होने का इंतजार है, जिससे सारण के खिलाड़ी अपने खेल कौशल को एक नए स्तर तक ले जा सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



