दशहरा में रेलवे की सौगात: छपरा के रास्ते उधना से बरौनी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09067/09068 उधना-बरौनी-उधना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा बरौनी से 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जा रहा है।
प्रत्येक गुरूवार को उधना चलेगी ट्रेन
09067 उधना-बरौनी साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को उधना से 05.30 बजे प्रस्थान कर सूरत से 05.52 बजे, भरूच से 06.46 बजे, वडोदरा से 08.00 बजे, रतलाम से 13.15 बजे, नागदा से 14.12 बजे, उज्जैन से 15.25 बजे, मक्सी से 16.42 बजे, शाजापुर से 17.17 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 18.22 बजे, रूठियाई जं. से 19.17 बजे, गुना से 20.10 बजे, शिवपुरी से 22.20 बजे, दूसरे दिन ग्वालियर से 01.10 बजे, सोनी से 02.02 बजे, भिण्ड से 02.32 बजे, इटावा से 03.40 बजे, गोविन्दपुरी से 05.30 बजे, फतेहपुर से 06.30 बजे, प्रयागराज जं0 से 08.40 बजे, ज्ञानपुर से 09.40 बजे, बनारस से 10.55 बजे, वाराणसी से 11.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.45 बजे, बलिया से 14.20 बजे, छपरा से 15.55 बजे, सोनपुर से 17.02 बजे, हाजीपुर से 17.17 बजे, मुजफ्फरपुर से 18.40 बजे तथा समस्तीपुर से 20.20 बजे छूटकर बरौनी 22.15 बजे पहुँचेगी।
बरौनी से शुक्रवार को चलेगी
वापसी यात्रा में, 09068 बरौनी-उधना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन समस्तीपुर से 00.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 01.55 बजे, हाजीपुर से 03.00 बजे, सोनपुर से 03.12 बजे, छपरा से 05.05 बजे, बलिया से 06.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.15 बजे, वाराणसी से 10.50 बजे, बनारस से 11.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 13.17 बजे, प्रयागराज जं0 से 15.15 बजे, फतेहपुर से 16.30 बजे, गोविन्दपुरी से 17.50 बजे, इटावा से 19.40 बजे, भिण्ड से 20.07 बजे, सोनी से 20.42 बजे, ग्वालियर से 22.30 बजे, तीसरे दिन शिवपुरी से 00.17 बजे, गुना से 02.50 बजे, रूठियाई जं. से 03.17 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 04.07 बजे, शाजापुर से 05.19 बजे, मक्सी से 06.02 बजे, उज्जैन से 06.40 बजे, नागदा से 07.40 बजे, रतलाम से 08.30 बजे, वडोदरा से 12.10 बजे, भरूच से 13.04 बजे तथा सूरत से 14.08 बजे छूटकर उधना 14.30 बजे पहुँचेगी।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए लगा कोच
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



