छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक ठेला चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रिविलगंज हाई स्कूल के पास रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय बीरबल राय के पुत्र 40 वर्षीय मनोज राय के रूप में की गई है। वह ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
शराब पीने के लिए पैसे मांगने का विवाद
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मनोज राय मंगलवार की रात किसी व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जाता है कि उसी दौरान आरोपी ने मनोज राय को सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत रिविलगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनोज राय को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह मामला शराब पीने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



