Elderely Education: अक्षर ज्ञान से लौटी मुस्कान, सारण की 17 महिलाओं को मिली शिक्षा की नई रोशनी
इनरव्हील क्लब की सामाजिक पहल से 17 महिलाओं ने पकड़ी कलम

छपरा। साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए शहर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब सारण ने प्रौढ़ शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से गंगा सिंह कॉलेज के पास अंबेडकर चौक स्थित केंद्र पर 17 महिलाओं को शिक्षा की मूलभूत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें अपने नाम लिखना और पढ़ना सिखाया गया।
जब बुजुर्ग महिलाओं ने पहली बार अपना नाम स्वयं लिखा और पढ़ा, तो उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी की अनोखी चमक देखने को मिली। उपस्थित सभी लोग इस भावनात्मक क्षण के साक्षी बने।
उन महिलाओं तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना है, जो अब तक अशिक्षा की बेड़ियों में बंधी रही
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष अंजू फैशन ने की। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है और इस अभियान का उद्देश्य उन महिलाओं तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना है, जो अब तक अशिक्षा की बेड़ियों में बंधी रही हैं। उन्होंने इसे क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी का अहम हिस्सा बताया।
इस अवसर पर क्लब की सचिव रिंकी सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष तनु जायसवाल, सदस्य कामिनी जायसवाल और मंजू गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। क्लब एडिटर पिंकी गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। मीडिया सहयोगी प्रदीप कुमार ने भी कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



