छपरा। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसराजपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान हंसराजपुर निवासी सोनेलाल सिंह के पुत्र रौशन सिंह (25) के रूप में हुई है, जो ‘महावीर हार्डवेयर’ नामक दुकान चलाते थे।
बुलाकर मारी गई गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
परिजनों के अनुसार, रौशन सिंह रोज की तरह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर लौटे थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात युवक घर पर आए और किसी बहाने से रौशन को बाहर बुलाया। जैसे ही वे दरवाजे से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही रौशन जमीन पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।
गोली की आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोग दौड़े तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल रौशन को तत्काल एकमा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Train Update: छपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों का समय बदला, लेट से चलेंगी ट्रेनें |
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
इस घटना से हंसराजपुर समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती तेज करने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, रौशन सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप, भाई-बहन और सगे-संबंधी शोक में डूबे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



