पावर स्टार पवन सिंह ने रचा इतिहास, पहली बार बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 के लिए गाया गाना

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हिंदी फिल्मों के लिए पहली बार गाना गाकर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म “स्त्री 2” के लिए गाना “आई नहीं” गाया है, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। यह गाना यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 6 पर ना सिर्फ ट्रेंड कर रहा है, बल्कि 24 घंटे से भी कम समय में डेढ़ मिलियन व्यूज के आंकड़े को क्रॉस कर गया है। इस गाने के जरिए एक बार फिर से पवन सिंह ने झंडा गाड़ दिया है।
पवन सिंह के फैंस भी खुश
सारेगामा म्यूजिक से रिलीज इस गाने को पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन – जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है और म्यूजिक कंपोजर सचिन – जिगर हैं। गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर हैं। फिल्म “स्त्री 2” के निर्माता दिनेश विजयन व ज्योति देशपांडे और निर्देशक अमर कौशिक ने पवन सिंह के इस गाने की तारीफ की है और इसे फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। वहीं, पवन सिंह के फैंस भी उनके इस नए सफर से काफी खुश हैं और उन्हें आगे भी बॉलीवुड में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।
प्रतिभा और मेहनत का सबूत:
पवन सिंह का यह गाना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह उनकी प्रतिभा और मेहनत का सबूत है। बॉलीवुड में उनकी यह नई शुरुआत उनके फैंस और पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खुशी की खबर है। विदित हो कि इससे पहले पवन सिंह ने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने गए और कई अनब्रेकेबल रिकार्ड बनाए। उनका कमरिया गाना भोजपुरी जगत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय गाना हुआ। इसके अलावा वे बॉलीवुड के लिए पायल देव, मुद्दसर खान, लॉरेन गुटबिल के साथ “कमरिया हिला रही है”, सलीम सुलेमान, त्रिधा चौधरी के साथ बबुनी तेरे रंग में जैसे गानों से बॉलीवुड में अपनी दस्तक दी थी।
पवन सिंह ने अपनी आवाज देकर सबका दिल जीत लिया
इसके बाद पायल देव के कोलाब्रेशन में पवन सिंह ने उनका ही सुपरहिट गाना बारिश बन जाना को भोजपुरी में डब किया था जो सुपरस्टार हिना खान और शाहिद शेख पर फिल्माया गया था। इसके अलावा इमरान हाशमी और युक्ति पर फिल्माए गए मनोज मुंतशिर और तनिष्क बागची का गाना लुट गए के भोजपुरी वर्जन को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज देकर सबका दिल जीत लिया था। और अब हुए सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 के लिए यह नया गाना लेकर आए हैं जिसकी चर्चा चारों ओर खूब हो रही है। यह पवन सिंह के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और पवन सिंह ने इस मौके को खूब भुनाया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



