रेलवे ने दिया दशहरा की सौगात: छपरा जंक्शन से उधना के लिए चलेगा विशेष ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09013/09014 उधना-छपरा-उधना त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक शनिवार को तथा छपरा से 06, 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 03, 10, 17, 24 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, 2024 दिन प्रत्येक रविवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
प्रत्येक शनिवार को उधना से चलेगी ट्रेन
09013 उधना-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक शनिवार को उधना से 07.00 बजे प्रस्थान कर भरूच से 08.17 बजे, वडोदरा से 09.30 बजे, गोधरा से 11.32 बजे, रतलाम से 14.15 बजे, उज्जैन से 16.15 बजे, संत हिरदाराम नगर से 19.17 बजे, बीना से 22.20 बजे, सागर से 23.52 बजे, दूसरे दिन दमोह से 01.07 बजे, कटनी मुड़वारा से 03.15 बजे, सतना से 05.15 बजे, मानिकपुर से 07.00 बजे, प्रयागराज छिवकी से 09.05 बजे, मिर्जापुर से 10.10 बजे, वाराणसी जं. से 13.35 बजे, औंड़िहार से 14.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.30 बजे तथा बलिया से 16.50 बजे छूटकर छपरा 19.30 बजे पहुँचेगी।
रविवार को छपरा प्रस्थान करेगी
वापसी यात्रा में, 09014 छपरा-उधना त्यौहार विशेष गाड़ी 06, 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 03, 10, 17, 24 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, 2024 दिन प्रत्येक रविवार को छपरा से 22.30 बजे प्रस्थान कर बलिया से 23.50 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 01.10 बजे, औंड़िहार से 02.15 बजे, वाराणसी जं. से 03.40 बजे, मिर्जापुर से 05.35 बजे, प्रयागराज छिवकी से 07.05 बजे, मानिकपुर से 09.10 बजे, सतना से 10.20 बजे, कटनी मुड़वारा से 12.55 बजे, दमोह से 14.27 बजे, सागर से 15.42 बजे, बीना से 17.50 बजे, संत हिरदाराम नगर से 20.22 बजे, उज्जैन से 23.00 बजे, तीसरे दिन रतलाम से 01.40 बजे, गोधरा से 04.15 बजे, वडोदरा से 06.00 बजे, भरूच से 06.46 बजे, तथा सूरत से 07.50 बजे छूटकर उधना 08.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



