डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रमुख डॉ राहुल राज ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

सारण। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला से लेकर स्थानीय प्रशासन में चुस्ती देखी जा रही है। वहीं प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जनप्रतिनिधियों की भी सक्रियता देखने को मिल रही है इसी कड़ी में सोमवार की दोपहर रिविलगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज ने रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान डेंगू बीमारी से बचाव के लिए अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
आपको बता दें कि प्रखंड प्रमुख ने बारी बारी से सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत की वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं में जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो अधिकारियों को शख्त दिशा निर्देश दिया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि रोस्टरवार सभी पंचायतों में पंचायत भवन पर कैम्प के माध्यम से लक्षण पाए जाने वाले लोगों की टेस्टिंग की भी व्यवस्था जल्द ही शुरू की जाएगी वहीं फॉगिंग को लेकर भी उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति द्वारा कल ही एक फॉगिंग मसीन की खरीदारी कर ली जाएगी जिससे क्षेत्रों में फॉगिंग कराने में किसी तरह की कोई परेशानी अब नहीं होगी।
समय समय पर प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज अपने क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित देखे जाते रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला डी. आई. ओ. व सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



