सारण के पानापुर में सीएससी संचालक के घर से नकदी सहित लाखो के गहनों की चोरी

नवविवाहिता के सभी गहने ले उड़े चोर
पानापुर(सारण)। सोमवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी नवल किशोर तिवारी के घर से नकदी सहित लाखो रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली .बताया जाता है कि सोमवार की रात भीषण गर्मी एवं बिजली की दगाबाजी के कारण घर के पुरुष सदस्य दरवाजे पर सो रहे थे वही घर की अधिकांश महिलाएं छत पर सोने चली गयी थी .इसी बीच चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये एवं चोरी की घटना को अंजाम दिया .पीड़ित परिजनों ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों में स्थित अलमारी एवं बक्से को तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहनों की चोरी की है .
घरवालों को इस चोरी का पता मंगलवार की अहले सुबह चार बजे लगी जब छत पर सो रही महिलाएं नीचे आईं .कमरे के अंदर टूटे बक्से एवं अलमीरा तथा बिखरे सामान देख उनके होश उड़ गए .गृहस्वामी नवल किशोर तिवारी ने बताया कि मेरा लड़का रविकांत पानापुर में सीएससी चलाता है .चोरों ने एक लाख रुपये नकद के अलावे गहने चुरा लिए .वही मेरे भतीजे चंद्रभूषण तिवारी की शादी गत एक जून को हुई थी .चोरों ने उसकी पत्नी के बक्से को तोड़ 28 थान सोने एवं 12 थान चांदी के गहनों के अलावे मुंहदिखाई की रस्म में मिले तीस हजार रुपये नकदी भी चुरा लिए .
बताया जाता है कि चोरों ने एक अन्य कमरे को भी निशाना बनाया था लेकिन वहां कुछ भी हाथ नही लगा .चोरों ने घर में सो रही कुछ महिलाओं के कमरे का दरवाजा रस्सी से बांध दिया था .घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन की .थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस जांच कर रही है .
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



