छपरा
छपरा में लगेगा रोजगार शिविर, CityKart और खादी उद्योग में नौकरी का अवसर

छपरा। छपरा में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के द्वारा 03 दिसंबर 2024 को एक दिवसीय रोजगार शिविर एवं मार्गदर्शन का आयोजन ई-कृषि भवन, छपरा सदर प्रखंड परिसर में किया जाएगा।
इस रोजगार शिविर में सीटी कार्ट सारण, कुशग्राम खादी उद्योग गोपालगंज एवं श्रीराम फाइनेंस के भाग लेने की सूचना है। सीटी कार्ट सारण में सेल्स बॉय/गर्ल, कुशग्राम खादी उद्योग गोपालगंज में ब्लॉक सेल्स ऑफिसर एवं श्रीराम फाइनेंस में सेल्स एडवाइजर के पद पर पात्र लोगों का नियोजन किया जायेगा।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार शिविर में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यत 12 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वेतन 8500 से 15000 रुपये तक होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







