छपरा में ट्रेन हादसे को रोकने वाले की-मैन गौतम राय को मिला “मैन ऑफ़ द मंथ” का अवार्ड
छपरा। छपरा-बलिया रेलखंड पर छपरा गौतम स्थान स्टेशन के बीच बड़ा ट्रेन हादसा को रोकने में अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने वाले की-मैन गौतम राय को रेलवे ने सम्मानित किया है। गौतम राय को मैन ऑफ़ द मंथ घोषित किया गया है। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संरक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रभावी कदम उठाये गये है। कर्मचारियों को संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए ‘मैन ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में वाराणसी मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में गैंग संख्या-01 सीए में की-मैन के पद पर कार्यरत गौतम राय ने 11 नवम्बर, 2024 को छपरा-गौतमस्थान के मध्य किमी. 05/31-5/33 पर रेल फ्रैक्चर को देखा एवं अविलम्ब बचाव कर संरक्षा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित किया। गौतम राय के तत्परता से ट्रेन की संरक्षा सुनिश्चित हुई।
इसी प्रकार वाराणसी मंडल के हरदतपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत दिव्य प्रकाश ने 06 मई ,2024 को कार्य के दौरान 23.20 बजे थ्रू पास हो रही गाड़ी संख्या-12581 में देखा कि पिछले ट्राली में ब्रेक बाइंडिंग के कारण चक्का पूरी तरह लाल हो गया है। प्रकाश ने तत्काल इसकी सूचना लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को दिय एवं गाड़ी को रूकवाया गया, जिससे ट्रेन की संरक्षा सुनिश्चित हुई।
इसी क्रम में लखनऊ मंडल के परिचालन विभाग में काटावाला के पद पर कार्यरत गौरव कुमार ,
इज्जतनगर मंडल के कानपुर अनवरगंज में ट्रैकमेन्टेनर के पद पर कार्यरत जितेन्द्र कुमार को भी सतर्कता से कार्य करने एवं संरक्षा सुदृढ़ करने हेतु पुरस्कृत किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



