सोनपुर को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान: 25 एकड़ में बनेगा डेस्टिनेशन विंग,पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा विकसित

छपरा। विश्व प्रसिद्ध सोनपुर क्षेत्र का अब कायाकल्प होने वाला है। सोनपुर को पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा। इसको लेकर जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में पर्यटन के दृष्टिकोण से सोनपुर को विकसित करने के उद्देश्य से प्राप्त प्रस्तावों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
शादी समारोह के लिए डेस्टिनेशन विंग निर्माण हेतु 25 एकड़ भूमि, फोर लेन बायपास से सीधे सोनपुर मेला के प्रवेश द्वार तक अधिक से अधिक चौड़ाई में वैकल्पिक पथ का निर्माण, सोनपुर नगर पंचायत के सभी अंदरूनी पथों का चौड़ीकरण, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण, मेला कैंप क्षेत्र का पुनर्निर्धारण, विभागों द्वारा स्टॉल- प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु पूर्व से स्थल का चयन, सोनपुर नगर क्षेत्र में विद्युत तारों को जमीन के अंदर से ले जाना, मेला कैंप एवम् नखास क्षेत्र में स्थाई रूप से पानी टंकी के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था आदि प्रस्तावों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी विषयों के संबंध में ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी-पथ प्रमंडल,विद्युत आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
बिहारJune 23, 2026PMCH में एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा
बिहारJune 23, 2026अब पेड़ की छांव नहीं, AC लॉउंज में मिलेगा आराम; गिग वर्कर्स के लिए नई पहल
क्राइमJune 23, 2026Saran Crime News: सारण में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, पुलिस ने पिस्टल-कारतूस के साथ तीन को दबोचा







