Bihar Police Result: बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चयनित
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के स्तर से जारी किया गया परिणाम
Bihar police Result। बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के कुल 4,361 पदों पर बहाली के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।
बताया गया कि चालक सिपाही भर्ती से संबंधित विज्ञापन जुलाई 2025 में प्रकाशित किया गया था। इसके तहत ऑनलाइन माध्यम से कुल 1,64,168 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें 1,16,534 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 18 अभ्यर्थियों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 15,516 अभ्यर्थी चयनित
लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 15,516 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है। चयन पर्षद के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में संभावित है, जिसकी विस्तृत तिथि और कार्यक्रम बाद में वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों में 15,054 पुरुष, 461 महिला और 1 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा चयन सूची में 86 गोरखा अभ्यर्थी तथा 101 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी सम्मिलित हैं, जिन्हें नियमानुसार आरक्षण एवं प्राथमिकता का लाभ दिया गया है।
आगे की प्रक्रिया
केंद्रीय चयन पर्षद ने चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, एडमिट कार्ड एवं अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
उल्लेखनीय है कि चालक सिपाही भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में मानव संसाधन को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कानून-व्यवस्था के संधारण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



