सारण के समाजिक कार्यकर्ता नबी अहमद को मिला भारत भूषण सम्मान

छपरा। सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के बसहीं निवासी समाजिक कार्यकर्ता डा नबी अहमद को भोपाल में रविवार को भारत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।भोपाल में नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान नबी अहमद को समाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वालीवुड के अभिनेता रमेश गोयल, मुख्य अतिथि सलमान अख्तर आदि ने नबी अहमद को प्रशस्ती पत्र दिया। गौरतलब है कि नबी अहमद सारण जिले के जाने माने समाजिक कार्यकर्ता हैं।डा नबी अहमद को गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने को लेकर भी कई मौके पर इन्हें जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
सम्मानित होने पर नबी अहमद को पुर्व प्रमुख अनिल सिंह, पुर्व मुखिया नेशार खान, जिलानी मोबिन ,अल्ताफ आलम राजू,संजय ओझा,बीडीसी अफताब आलम,गुडु खान, रंजित पटेल आदि ने बधाई दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



