
छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) एवं अवतारनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम एवं अवतारनगर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान अवतारनगर थाना कांड संख्या-181/25, दिनांक-04.07.2025, अंतर्गत दर्ज गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त निकेश राय उर्फ पियुष राय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
किन धाराओं में था वांछित
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अवतारनगर थाना कांड संख्या-181/25 में धारा-126(2), 115(2), 118(1), 117(2), 109, 352, 351(2), 315(3), 3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- नाम: निकेश राय उर्फ पियुष राय
- पिता: स्व. लक्ष्मण राय
- पता: ग्राम-रामगढ़, थाना-अवतारनगर, जिला-सारण
अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार निकेश राय उर्फ पियुष राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें गंभीर मामले शामिल हैं—
- अवतारनगर थाना कांड संख्या-76/13, दिनांक-26.06.2013 धारा-384 भा.द.वि.
- नगर थाना कांड संख्या-154/11, दिनांक-20.07.2011 धारा-302/120(बी)/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
- उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़ कोतवाली नगर थाना कांड संख्या-274/11, दिनांक-16.05.2011 धारा-395/379 भा.द.वि.
छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी
- अवतारनगर थाना के थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
- एसटीएफ की विशेष टीम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार वांछित अभियुक्तों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



