सारण की बेटी अंकिता बनी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी

छपरा। सारण जिले के सरयूपार गांव निवासी विनोद सिंह की पुत्री अंकिता कुमारी ने एसएससी (स्नातक) के परीक्षा के द्वारा सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई है। जानकारी के अनुसार वह मैट्रिक एएन सिंह हाई स्कूल एकमा, इंटर जेपी महिला कॉलेज छपरा तथा स्नातक सीपी वर्मा कॉलेज पटना से किया है। वही उसके पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ने में तेज रही है तथा वह एक अधिकारी बनने का सपना संजोकर रखी हुई थी। इस उपलब्धि पर घर एवं गांव में खुशी का माहौल है।
वहीं अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। वही सैकड़ो लोगों ने शुभकामना भी व्यक्त किया है। शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से माता रेणु देवी सहित जदयू नेता निरंजन सिंह, सरपंच भारत सिंह, शिक्षक बीके भारतीय, देवेंद्र सिंह, राहुल प्रकाश सिंह, मुखिया साहब सिंह, गौरव सिंह किशन, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, शिक्षक नेता दिनेश सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह इत्यादि लोग शामिल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



